फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: आपसी विवाद में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित परिवार ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

Wed, 17 Jul 2024 06:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिले के मानिकपुरा गांव में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली सदर थाना क्षेत्र के मानिकपुरा गांव निवासी एक परिवार ने दूसरे पक्ष पर मारपीट करने, धमकाने, रास्ता रोकने और गाली-गलौज के मामले में कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


पीड़ित जयसिंह पुत्र चौथीलाल माली ने आरोप लगाया है कि दबंग दो बार परिवार पर जानलेवा हमला कर चुके हैं और आए दिन रास्ता रोककर मारपीट और गाली-गलौज करते है। आरोपियों के खिलाफ कई बार थाने में परिवाद देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें