फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: शिक्षकों के स्कूल नहीं आने से नाराज ग्रामीणों ने गेट पर लगाया ताला, पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन

Fri, 26 Jul 2024 01:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली की बझेड़ा ग्राम पंचायत के लीलोटी गांव के स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों के नहीं आने से गुस्साए ग्रामीणों और स्कूल के छात्रों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हिंडौन क्षेत्र की बझेड़ा ग्राम पंचायत के गांव लीलोटी में लंबे समय से स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों से नाराज होकर स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीण ध्यानसिंह और पप्पू सिंह ने बताया कि स्कूल में लंबे समय से एक शिक्षक के नहीं आने के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, जिसके कारण आक्रोशित ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से पूर्व में भी प्रदर्शन किया गया था और शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद ताला खोला था। आज एक बार फिर वही नौबत सामने आई है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया| 

ग्रामीणों का कहना है कि यहां डेपुटेशन पर शिक्षक लगा रखे हैं, जिससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है| 3 घंटे बाद शिक्षक परेश कुमार के स्थान पर किसी अन्य शिक्षक को स्कूल भेजे जाने पर ग्रामीणों ने स्कूल के गेट से ताला खोला गया। बीती 10 जुलाई को भी ग्रामीणों ने सीडीईओ करौली को ज्ञापन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें