फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: यातायात पुलिस की सख्ती, 12 महीने में नियम तोड़ने वालों से वसूला 35 लाख रुपये जुर्माना

Thu, 04 May 2023 12:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से करौली यातायात पुलिस ने 12 महीने में वसूल किए 35 लाख 8 हजार 900 रुपये।
विज्ञापन
करौली यातायात पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने 12 महीने में 9 हजार 934 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। इन मामलों में पुलिस ने 35 लाख 8 हजार 900 रुपये की जुर्माना वसूल किया है। यातायात पुलिस ने पिछले एक साल से जो चालानी कार्रवाई की है, उसमें ज्यादातर प्रकरण ऐसे हैं, जो मामूली धाराओं के हैं।

विज्ञापन


वाहनों में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के नहीं होने, तेज गति वाहन, ओवरलोडिंग वाहन, तीन सवारी बैठाकर दुपहिया वाहन चलाना, हेलमेट नहीं लगाना, सीट बेल्ट नहीं लगाना,लाल बत्ती क्रॉस करना जैसे अपराध इसमें शामिल हैं। चालानी कार्रवाई में सबसे ज्यादा मामलों में नाबालिग और युवा शामिल हैं, जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते। 

पॉल्युशन मापक यंत्र नहीं
शहर से होकर निकल रहे नेशनल हाईव और स्टेट हाईवे से सैंकड़ो वाहन निकलते हैं। इनमें से कई वाहन धुआं छोड़ते हुए और तेज हॉर्न बजाकर निकलते हैं। जिससे शहर का वातावरण प्रदूषित हो रहा है, लेकिन यातायात पुलिस के पास प्रदूषण मापक यंत्र नहीं होने से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


चालान में इनकी रही भागीदारी
यातायात प्रभारी वासुदेव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोंगस के निर्देशन में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें हेड कांस्टेबल बाबूलाल, हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह, कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल बलवीर, कांस्टेबल बबली, चालक महेंद्र की ओर से कार्यवाही में सहभागिता रहती है। 

करौली शहर में यातायात पुलिस की कार्रवाई  

  • चालान हेलमेट 7427 - जुर्माना राशि 42000 रुपये
  • सीट बेल्ट 1341 - जुर्माना राशि 34,000 रुपये 
  • ब्लैक फिल्म 1084 - जुर्माना राशि 108400 रुपये 
  • ओवर लोडिंग 1856 - जुर्माना राशि 3,11,000 रुपये 
  • तेज स्पीड 1144 - जुर्माना राशि 44,000 रुपये 
  • प्रदूषण 51 - जुर्माना राशि 29,500 रुपये


9 हजार 934 चालान काटे
उप निरीक्षक वासुदेव वसवाल ने बताया कि ट्रैफिक के विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर एक वर्ष में नौ हजार 934 चालान काटे गए हैं। जिन पर 35 लाख 8 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें