फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने खेत में दौड़ाया ट्रैक्टर, बोलीं- दुनिया घूमी ली, लेकिन मेरा गांव सबसे सुंदर

Thu, 04 May 2023 12:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनने वाली नंदिनी गुप्ता अपने पैतृक गांव भांडाहेड़ा पहुंचीं, तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नंदिनी ने खेतों में सरपट ट्रैक्टर दौड़ाया। जमकर डांस भी किया। नंदिनी बोलीं- दुनिया घूम ली, लेकिन मेरा गांव सबसे सुंदर है।
विज्ञापन
नंदिनी गुप्ता ने खेतों में दौड़ाया ट्रैक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता का अपने होमटाउन कोटा में धूम-धड़ाके और खुशियों के साथ स्वागत हुआ। नंदिनी में कार की सन रूफ से बाहर निकलकर रोड शो भी किया और कोटा वासियों का अभिवादन स्वीकार किया। सांगोद से बीजेपी के पूर्व विधायक हीरालाल नागर ट्रैक्टर चलाकर नंदिनी को गांव तक ले गए। इस दौरान नंदिनी ने भी कुछ देर तक खेतों में ट्रैक्टर चलाया। नंदिनी ट्रैक्टर चलाने की शौकीन रही हैं। आज भी जब वक्त मिलता है, तो वह ट्रैक्टर तो जरूर चलाती हैं।

विज्ञापन




गांव में हर व्यक्ति नंदिनी से मिलने के लिए उत्सुक नजर आया
इस दौरान नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता और मां रेखा का भी स्वागत किया गया। नंदिनी ने हाड़ौती की स्थानीय बोली में ही लोगों से बातचीत की और उनके हालचाल पूछे। नंदिनी ने गांव के प्राचीन मंदिर के दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि पूरे गांव के साथ-साथ सांगोद तहसील और कोटा जिले के लिए गर्व की बात है कि नंदिनी गुप्ता मिस फेमिना मिस इंडिया बनी हैं। नंदिनी का कल भी कोटा पहुंचने पर शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया था।

कोटा पहुंचने पर कल नंदिनी का भव्य स्वागत हुआ था
नयापुरा चौराहे से रोड शो करते भी पुरानी सब्जी मंडी स्थित अपने घर नंदिनी पहुंची थीं, तो वहीं माला रोड स्थित अपने बचपन के स्कूल भी गई थीं।

आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत, नंदिनी बोली- मेरा गांव सबसे सुंदर
सांगोद के भाण्डाहेड़ा में नंदिनी के स्वागत में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। नंदिनी की अगवानी के लिए पूर्व विधायक हीरालाल नागर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और उसे ट्रैक्टर में बिठाकर गांव तक लेकर गए। नंदिनी ने ग्रामीणों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। प्राचीन मंदिर के दर्शन किए। नंदिनी ने कहा कि मेरा गांव सबसे सुंदर है। आज भी बचपन की यादों में मेरा गांव बसा है। उन्होंने स्कूली स्टूडेंट्स से भी खूब सारी बातें की और साथ में सेल्फी खिंचवाई। नंदिनी ने बच्चों से कहा कि हमेशा अपना हौसला बुलंद रखना चाहिए। असफलता पर कभी निराश नहीं होना। मेहनत करें और खुद पर विश्वास रखें। आप ज़रूर सफल होंगे। इस दौरान नंदिनी गुप्ता के पिता सुमित गुप्ता और मां रेखा भी साथ रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन


नंदिनी ने महिलाओं संग जमकर लगाए राजस्थानी गानों पर ठुमके
इससे पहले कैथून में स्वागत सम्मान में नंदिनी को कोटा डोरिया की चुनरी ओढ़ाई गई। नंदिनी गुप्ता ने स्थानीय महिलाओं की ओर से आयोजित डांस प्रोग्राम में हिस्सा लिया और जमकर ठुमके लगाए । घूमर रमणा समेत कई स्थानीय राजस्थानी गानों पर उन्होंने डांस किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें