फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को नहीं ढूंढ पा रही पुलिस

Sun, 12 Mar 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : twitter
विज्ञापन
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, अभिनेता अन्नु कपूर और निर्देशक सुभाष कपूर को राजस्थान पुलिस नहीं ढूंढ पा रही है। तीनों के पास जयपुर की एक निचली अदालत का समन अब तक नहीं पहुंच पाया है। इस पर अदालत ने मुम्बई पुलिस कमिश्नर को पत्र जारी किया है। अदालत ने कमिश्नर को कहा है कि 18 अप्रैल तक समन तामील कर भिजवाएं जाएं।
विज्ञापन


मामले के तहत जयपुर शहर की सांगानेर स्थित निचली अदालत की ओर से जॉली एलएलबी-2 फिल्म में वकीलों की प्रतिष्ठा खराब करने के मामले में अक्षय, अन्नु और सुभाष के खिलाफ अब तक समन तामील नहीं हो पाए। टीकम चंद शर्मा की ओर से पेश परिवाद में कहा गया कि परिवादी ने गत 19 दिसंबर को टीवी चैनल पर जॉली एलएलबी-2 फिल्म का ट्रेलर देखा। जिसमें कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए जो वकीलों की गरिमा के खिलाफ थे।

इसके अलावा वकील को न्यायाधीश के डायस पर भी चढ़ता हुआ दिखाया गया। परिवाद में कहा गया कि फिल्म के दृश्य में दिखाया गया है कि वकीलों के पास काम की कमी है और वे हास्याप्रद तरीके से रहते हैं। परिवाद पर सुनवाई करते हुए अदालत ने गत 6 फरवरी को अक्षय कुमार, अनु कपूर सहित फिल्म निदेशक के खिलाफ प्रसंज्ञान लेकर समन जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें