पत्नी को स्कूटर पर बैठाकर मंदिर पहुंचे शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनावों के नजदीक जाते-जाते मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीके से प्रचार का मोर्चा खोल दिया है। जोधपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार देर रात धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ स्कूटर पर जोधपुर की तंग गलियों से गुजरकर शहर के भीतरी क्षेत्र में श्री गंगश्याम जी मंदिर और कुंजबिहारी मंदिर पहुंचे।