फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: चित्तौड़गढ़ के बाद जोधपुर की बारी; हजारों करोड़ की सौगात देने पांच अक्टूबर को जोधपुर पहुंचेंगे PM

Mon, 02 Oct 2023 07:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि नई संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार जोधपुर आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर को जोधपुर आएंगे। वे पश्चिम राजस्थान वासियों को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंगे। मोदीजी के दौरे को लेकर पश्चिम राजस्थान में अपार उत्साह है। 

विज्ञापन


शेखावत ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जी-20 की समिट और नई संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार जोधपुर आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह है। वे मोदीजी के स्वागत के लिए उत्सुक और आतुर हैं। यहां की जनता भी प्रधानमंत्री का अभिनंदन और स्वागत करने के लिए उत्साह से परिपूर्ण हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी एम्स में नए ट्रोमा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। एयरपोर्ट विस्तार के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही आईआईटी में नए शैक्षणिक कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जोधपुर परिक्षेत्र में रेल और सड़क संबंधी परियोजनाओं का प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें