फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ से अफीम के दूध की खरीद, जोधपुर में मजदूरों को करता था सप्लाई; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 15 May 2024 05:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध और अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम अफीम का दूध और 325 ग्राम नकली अफीम बरामद किया गया है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध और अफीम के साथ जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 325 ग्राम नकली अफीम और 100 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। चित्तौड़गढ़ से अफीम का दूध खरीद कर आरोपी जोधपुर में मजदूरों को बेचता था।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के झालामंड हेम नगर पहुंची और मंगलवार रात को कार्रवाई की है। पुलिस को देखकर एक आरोपी भागने लगा, जिसका पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने के दौरान उसके पास से 100 ग्राम अफीम का दूध और 325 ग्राम अफीम बरामद किया गया। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी भंवरलाल (60) पुत्र नारायण राम जाट निवासी मोटूका थाना लूणी, हाल निवासी मकान संख्या 23 हेमनगर झालामंड कुड़ी हाउसिंग बोर्ड को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे चित्तौड़गढ़ से अफीम का दूध खरीदकर जोधपुर में मजदूरों को सप्लाई करता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें