फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur : केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- पर्यटन स्थलों पर दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक डेस्टिनेशन विकसित करेंगे

Fri, 03 Jan 2025 05:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आज सवेरे जोधपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मौजूदा पर्यटन स्थल पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वैकल्पिक पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। जोधपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने देश के पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश के पर्यटकों का ध्यान अन्य स्थलों की ओर आकर्षित करना और किया जा रहा है। इस पहल के तहत नए क्षेत्रों को विकसित करने और मौजूदा पर्यटक स्थलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्यों के साथ मिलकर वैकल्पिक डेस्टिनेशन डेवलपमेंट की योजनाएं शुरू की हैं। इसका उद्देश्य मौजूदा पर्यटन स्थलों पर दबाव कम कर पर्यटकों का ध्यान अन्य स्थलों की ओर आकर्षित करना है।

शेखावत ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने देश और विदेश दोनों में भारत को लेकर उत्सुकता बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि मध्यम वर्ग की बढ़ती क्षमता के चलते लोग अब अधिक संख्या में पर्यटन के लिए समय निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा, "भारत में धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक संसाधनों और अन्य ऐतिहासिक स्थलों की ओर पर्यटकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह गति और तेज होगी।"
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि पाली में 300 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाना और क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर बढ़ते दबाव के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर संकट उत्पन्न होता है। इसे देखते हुए सरकार ने पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए विशेष प्रयास शुरू किए हैं। राज्यों के साथ मिलकर पर्यटकों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने और उनके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। नए पर्यटन स्थलों के विकास और मौजूदा स्थलों के विस्तार से न केवल पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में भी सुधार होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें