सब इंस्पेक्टर करणीदान का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
जोधपुर ग्रामीण पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक करने के लिए सब इंस्पेक्टर निकले और अचानक सीने में दर्द होने लगा। वो वहीं गिर कर बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें एम्स पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साल 2014 में सब इंस्पेक्टर पद पर पुलिस भर्ती हुए थे। वर्तमान में ग्रामीण की डिएसटी टीम के प्रभारी थे।
जोधपुर ग्रामीण के एसीपी भोपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 9:00 बजे भगत की कोठी स्थित कृष्णा नगर में पार्क में करणी दान मॉर्निंग करने के लिए गए थे। अचानक सीने में दर्द हुआ और वह ट्रैक पर गिर पड़े। सूचना पर खेड़ापा थाना अधिकारी लाखाराम सहित अन्य स्टाफ भी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका बालोतरा स्थित बडनावा जागीर उनके गांव ले जाया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी के सहित 6 साल का बेटा और मां है। परिजनों को जैसे ही करणी दान की निधन की खबर मिली उनके हाल बेहाल हो चुके थे।
करणीदान की पत्नी पारस कवर ने बेसुध हालत में बताया कि रात 12:00 बजे ही घर पर लौटे थे। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे, लेकिन हमें क्या पता कि मॉर्निंग वॉक के बाद वह वापस नहीं आएंगे। इससे पहले ही उन्हें भगवान अपने पास बुला लेंगे।