फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: बाइक में अफीम छिपाकर ले जा रहे तस्कर भाइयों को पुलिस ने पकड़ा, करीब दो किलो अफीम जब्त

Sun, 07 May 2023 07:46 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आरोपियों ने बताया कि वे अफीम चित्तौड़गढ़ जिले के मेलाना निवासी प्रहलाद से खरीद कर जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ तहसील निवासी कान सिंह और पन्नालाल को सप्लाई करने जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तों को थाना बालेसर में गिरफ्तार किया गया है, पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने जोधपुर ग्रामीण इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही टीम ने 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

उप महानिरीक्षक पुलिस अपराध डॉ. राहुल प्रकाश ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में कनेरा निवासी तस्कर भाइयों जीतमल और जय सिंह को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर टीम को जोधपुर भेजा गया था। डीआईजी डॉ. प्रकाश ने बताया कि टीम ने जोधपुर ग्रामीण जिले के थाना बालेसर इलाके में स्थानीय पुलिस के सहयोग से बाइक सवार तस्कर भाइयों जीतमल व जय सिंह को रोक 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। बाइक की पेट्रोल टंकी में बने गुप्त स्थान पर छुपा कर आरोपी अफीम सप्लाई करने जा रहे थे।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम चित्तौड़गढ़ जिले के मेलाना निवासी प्रहलाद से खरीद कर जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ तहसील निवासी कान सिंह और पन्नालाल को सप्लाई करने जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तों को थाना बालेसर में गिरफ्तार किया गया है, पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें