फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: शेखावत ने ग्रहण किया पदभार, बोले- संस्कृति और पर्यटन में शानदार रहे दस साल, आगे भी रहेंगे

Tue, 11 Jun 2024 06:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

नव-नियुक्त केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुसार संस्कृति, कला और पर्यटन के क्षेत्र में नए सोपान तय करने के लिए शानदार काम करेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को संस्कृति और पर्यटन मंत्रालयों का कार्यभार ग्रहण किया। मीडिया से रूबरू होते हुए शेखावत ने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने संस्कृति और कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है, जिसकी वजह से भारत की संस्कृति को देखकर पूरा विश्व चकित है। 

विज्ञापन


विकसित भारत बनाने में संस्कृति और पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुसार संस्कृति, कला और पर्यटन के क्षेत्र में नए सोपान तय करने के लिए शानदार काम करेगी।

शेखावत ने कहा कि देश की जनता विकसित भारत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। इसी विश्वास की वजह से जनता ने मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। देश को निराशा के गर्त से निकाल कर उसे आशा से लबरेज किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत विकसित हो सकता है, इस संदेश को प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व तक पहुंचाया है। इस वजह से दुनिया भी ये जानती है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता है। शेखावत ने कहा कि यही विश्वास देश की जनता को भी है। लिहाजा, इस बार की भी प्रचंड जीत इसी विश्वास पर जनता की मुहर है।

इससे पहले, पदभार ग्रहण करने के दौरान दोनों मंत्रालयों की टीम ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। शेखावत ने दोनों मंत्रालयों में अधिकारियों संग मीटिंग की। पदभार ग्रहण करने के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत का परिवार भी साथ रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें