फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News : अटलजी की 100वीं जयंती पर शेखावत ने श्रद्धांजलि अर्पित की, बोले- उनके मूल्य आज भी जीवित हैं

Wed, 25 Dec 2024 10:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटलजी के सिद्धांत आज भी प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को जोधपुर प्रवास के दौरान शेखावत ने एयरपोर्ट और भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए अटलजी के योगदान और उनकी नीतियों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अटलजी ने राजनीति में ईमानदारी, सुचिता और देशहित को प्राथमिकता दी। उनके द्वारा स्थापित मूल्य और मानक आज भी प्रेरणादायक हैं। उनका संकल्प 'हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा' भाजपा के सिद्धांतों में झलकता है। आज उनकी पार्टी देश के दो-तिहाई हिस्से में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता में है और विकसित भारत के निर्माण में लगी है।"

शेखावत ने अटलजी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री रहते हुए "गुड गवर्नेंस" को प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में गांवों को सड़कों से जोड़ने और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी नीतियों को आगे बढ़ाते हुए गरीबों और वंचितों को मुख्यधारा में लाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में अटलजी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। शेखावत ने कहा, "अटलजी की कविताओं में राजनीति के लिए प्रेरणा और राजनीति में उनकी कविताओं की गूंज आज भी महसूस की जाती है। उनकी नीतियां और आदर्श न केवल भाजपा बल्कि पूरे देश के लिए मार्गदर्शक हैं।"

कार्यक्रम के अंत में शेखावत ने कार्यकर्ताओं से अटलजी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अपने प्रवास के दौरान शेखावत ने दिव्यांग विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुसुमलता भंडारी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही वे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव की माताजी गीता देवी की शोकसभा में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। शेखावत बालोतरा के कल्याणपुर में वरिष्ठ समाजसेवी उम्मेद सिंह अराबा के निधन पर आयोजित शोकसभा में भी भाग लिया और परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें