फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर पहुंचीं, मंत्री पोटाराम देवासी की माता को दी श्रद्धांजलि

Sun, 22 Dec 2024 04:49 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

एयरपोर्ट से वसुंधरा राजे सड़क मार्ग के जरिए बालोतरा जिले के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित अराबा गांव के लिए रवाना हुईं। यहां उन्होंने स्वर्गीय उमेद सिंह अराबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर दौरे पर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे रविवार को हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचीं। वे दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट के जरिए आईं। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व जेडीए चेयरमैन और सरदारपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ और मेघराज लोहिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से वसुंधरा राजे सड़क मार्ग के जरिए बालोतरा जिले के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित अराबा गांव के लिए रवाना हुईं। यहां उन्होंने स्वर्गीय उमेद सिंह अराबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोपहर 2 बजे उन्होंने मुंडारा क्षेत्र में राज्य मंत्री पोटाराम देवासी के निवास पर पहुंचकर उनकी माता जी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के बाद वसुंधरा राजे सड़क मार्ग से वापस जोधपुर लौटीं। जोधपुर में वे रात का विश्राम करेंगी। एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर राजे ने सिर्फ इतना कहा कि वे स्वर्गीय उमेद सिंह अराबा और पोटाराम देवासी की माता जी को श्रद्धांजलि देने आई हैं।  
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें