फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: शेखावत ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया, बोले- मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है संकल्प

Sat, 30 Mar 2024 11:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नामांकन भरने से पहले कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि एक बार फिर से मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाना है।
विज्ञापन
गजेन्द्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नामांकन भरने से पूर्व दोबारा टिकट जाने के लिए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सब एकमत होकर इस संकल्प के साथ एकजुट हुए हैं कि मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है और जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताना है। 

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि जोधपुर की जनता भाजपा के साथ है और आज नामांकन के दिन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से यह बात स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है, इसे खुद कांग्रेस भी जानती है। राजनीतिक समीक्षक भी मानते हैं कि अगले 10 वर्षों तक कांग्रेस की तरफ से किसी भी प्रकार की चुनौती नहीं मिलने वाली है, इसलिए कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें