फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: 20 फीट दीवार कूदकर भी नहीं बच सका 1 लाख का इनामी तस्कर, साइक्लोनर टीम ने झाड़ियों से दबोचा

Mon, 24 Mar 2025 08:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने कुख्यात इनामी तस्कर और उसके साथी को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। दो देशों समेत छह राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहे आरोपी को उसकी गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में तस्कर ने 20 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगा दी लेकिन पुलिस ने उसे झाड़ियों में दबोच लिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात तस्कर हनुमान उर्फ हडिया उर्फ बालाजी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। हनुमान को कोटपूतली में उसकी महिला मित्र के घर से पकड़ा गया। उसके साथी जालाराम को भी वोल्वो बस से जोधपुर आते समय दबोच लिया गया। हनुमान पर पुलिस मुख्यालय ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने बताया कि हनुमान एक शातिर तस्कर था, जो उत्तर-पूर्वी राज्यों, बिहार और झारखंड से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी करता था। हाल ही में जोधपुर में पकड़ी गई मादक पदार्थों की बड़ी खेप का मुख्य सोर्स भी हनुमान ही था। वह राजस्थान से बाहर रहकर अपना तस्करी नेटवर्क चला रहा था। 

जानकारी के अनुसार हनुमान की शादी उसकी सहपाठी से हुई थी, लेकिन शोभावतों की ढाणी में रहने वाली एक महिला मित्र के साथ उसकी नजदीकियां थीं। उसने महिला मित्र को कोटपूतली शिफ्ट कर दिया था और उसे वहीं सैटल करने की कोशिश में था। महिला मित्र से हनुमान को 17 महीने की एक बेटी भी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Churu News: तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत दो की मौत, दंपती गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि हनुमान अपने साथी जालाराम के साथ जोधपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में जयपुर में उतर गया, जबकि जालाराम सीधे जोधपुर की ओर निकल गया। साइक्लोनर टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बिलाड़ा के पास वोल्वो बस को रोका और जालाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। जालाराम से पूछताछ के बाद पुलिस कोटपूतली में हनुमान की महिला मित्र के घर पहुंची। पुलिस को देखकर हनुमान ने भागते हुए घर की 20 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगा दी लेकिन साइक्लोनर टीम का एक पुलिसकर्मी भी हनुमान के पीछे कूद गया। नीचे पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagaur: पेपर लीक के कारण भर्ती परीक्षाओं से डगमगाया युवाओं का भरोसा, ईओ-आरओ परीक्षा में मात्र 18.66% उपस्थिति

इस गिरफ्तारी से पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पुलिस अब हनुमान से पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इसके साथ ही पुलिस अब हनुमान के अन्य संपर्कों और ठिकानों की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें