फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: हृदय गति रुकने न्यायाधीश आरपी सोनी का निधन, देर रात निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sat, 12 Oct 2024 04:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

न्यायाधीश राजेंद्र प्रकाश सोनी के निधन के बाद अस्पताल में कल देर रात तक न्यायाधीशों से लेकर न्यायिक अधिकारियों के अलावा अधिवक्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था। 16 जनवरी 2023 को न्यायिक अधिकारी कोटे से उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट के सोनी की शपथ दिलाई गई थी।
विज्ञापन
न्यायाधीश राजेंद्र प्रकाश सोनी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेंद्र प्रकाश सोनी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। 16 जनवरी 2023 को न्यायिक अधिकारी कोटे से उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट के सोनी की शपथ दिलाई गई थी। जस्टिस राजेंद्र प्रकाश सोनी की शव यात्रा शनिवार 12:15 बजे उनके निवास स्थान से रवाना होकर कागा श्मशान घाट पहुंची। जहां विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान न्यायाधीशों के अलावा न्यायिक अधिकारियों के अलावा अधिवक्ता शामिल हुए। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कल स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के भरसक प्रयास किए, मगर वे उन्हें बचा नहीं पाए। राजेंद्र प्रकाश सोनी ने आधी रात के बाद अंतिम सांस ली। कल सीने में दर्द और घबराहट होने के बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सूचना मिलते ही राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति दिनेश मेहता और जस्टिस फरजंद अली भी पहुंच गए थे। उसके बाद अस्पताल में कल देर रात तक न्यायाधीशों से लेकर न्यायिक अधिकारियों के अलावा अधिवक्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था। हाईकोर्ट न्यायाधीश राजेंद्र प्रकाश सोनी के निधन से न्यायिक जगत में शोक की लहर छा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें