फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News : आरएसएस के स्थापना दिवस पर इकट्ठा हुए दस हजार से ज्यादा स्वयंसेवक, शस्त्र पूजन करके लिया संकल्प

Sat, 12 Oct 2024 11:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के पोलो ग्राउंड मैदान में विजयदशमी पर्व पर 10 हजार से ज्यादा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ शिरकत की। इस अवसर पर शस्त्र पूजा के साथ ही संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर द्वारा पोलो ग्राउंड मैदान पर विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेजर जनरल राणु सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसवेक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मौजूद रहे। जोधपुर के रातानाडा स्थिल पोलो ग्राउंड में यह आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत सहित संघ के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अनुशासन की पालना करते हुए सातवीं पंक्ति में साधारण कार्यकर्ता की तरह बैठे नजर आए।

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज विजयदशमी का दिन है। आज का दिन असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय का दिन है लेकिन हम सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के लिए और भी दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज देश को पुन: समृद्ध गौरवशाली बनाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। हिंदुओं को एकत्रित कर सर्वसमाज के कल्याण के लिए विश्व बंधुत्व की अपेक्षा और आकांक्षाओं को लेकर इस संघ को खड़ा किया गया था। संगठन आज से 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में संगठन के सभी स्वयंसेवक बेहतर लक्ष्य को लेकर संगठन के कार्य और शक्ति को मजबूत बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन क्योंकि यह केवल रावण के दहन का दिन नहीं है। अपितु संकल्प दिवस भी है कि हम अपने जीवन में अपने भीतर अपने बाहर और समाज में जो बुराइयां हैं जो प्रदूषण है उन सबको समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध हों। इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष और निर्मल गहलोत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें