उदयपुर की एनआई कोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह आदेश 16 अप्रैल को निकाला है, जिसकी सुनवाई 20 मई को होगी। रविवार को कोर्ट से जारी इस वारंट की कॉपी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस कॉपी के सामने आने से अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
दरअसल सुरेश कुमार रलोथी नाम के प्रार्थी ने उदयपुर विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट कोर्ट 7 उदयपुर में गिरनार होटल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर करणसिंह के खिलाफ चैक अनादरण का वाद दायर किया था। इस मामले में 16 अप्रैल को पेशी थी। इसी पेशी के दिन कोर्ट ने करणसिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी।