फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर निगम चुनाव: नामांकन ने पकड़ी रफ्तार; 2 दिन में 27 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 41 पर्चे

Sat, 29 Aug 2026 11:11 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan News: जोधपुर नगर निगम आम चुनाव-2026 में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। 29 अगस्त तक 27 अभ्यर्थियों ने कुल 41 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रविवार को अवकाश के कारण नामांकन नहीं होंगे, जबकि सोमवार 31 अगस्त को नामांकन की अंतिम तारीख है।
 
विज्ञापन
जोधपुर नगर निगम में नामांंकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम जोधपुर आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 27 अभ्यर्थियों द्वारा 41 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि 29 अगस्त को दूसरे दिन नामांकन प्रक्रिया में तेजी आई और 26 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 40 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


100 वार्डों में अब तक 41 नामांकन पत्र मिले
रिटर्निंग अधिकारी, नगर निगम जोधपुर एवं अपर जिला कलक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (द्वितीय) राम किशोर मीणा ने बताया कि नगर निगम के वार्ड संख्या एक से 100 तक नामांकन प्रक्रिया की 29 अगस्त तक की स्थिति में कुल 41 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

पहले दिन सिर्फ एक अभ्यर्थी ने भरा पर्चा
नामांकन प्रक्रिया के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। प्रथम दिवस वार्ड संख्या एक से 100 के लिए कुल एक अभ्यर्थी द्वारा एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। इसके बाद 29 अगस्त को नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
विज्ञापन


दूसरे दिन 26 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 40 नामांकन
29 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 26 अभ्यर्थियों द्वारा 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार 29 अगस्त तक दो दिनों में कुल 27 अभ्यर्थियों ने 41 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। एक अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की स्थिति में अभ्यर्थियों एवं नामांकन पत्रों की संख्या में अंतर होना स्वाभाविक है।

इन वार्डों में भी पहुंची चुनावी दावेदारी
उन्होंने बताया कि नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या एक, पांच,नौ, 43, 44, 47, 49, 50, 52, 75, 77 और 79 से अभ्यर्थियों ने एक-एक नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड संख्या 22 और 46 से दो-दो अभ्यर्थियों ने दो-दो नामांकन, वार्ड संख्या 38 से एक अभ्यर्थी ने दो नामांकन, वार्ड संख्या 51 से दो अभ्यर्थियों ने तीन नामांकन, वार्ड संख्या 55 और 87 से एक-एक अभ्यर्थी ने चार-चार नामांकन, वार्ड संख्या 56 से 2 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन तथा वार्ड संख्या 78 से 3 अभ्यर्थियों ने सात नामांकन प्रस्तुत किए हैं।

रविवार को अवकाश, सोमवार को आखिरी मौका
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 30 अगस्त 2026 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि सोमवार, 31 अगस्त 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थी निर्धारित नामांकन स्थलों पर 31 अगस्त को अपराह्न तीन बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

अंतिम समय की भीड़ से बचने की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय का विशेष ध्यान रखते हुए यथासंभव समय रहते अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत करें तथा नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रिया की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।

एक सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा
नामांकन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार, एक सितंबर 2026 को की जाएगी। अभ्यर्थी गुरुवार, तीन सितंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। अभ्यर्थिता वापसी की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार, चार सितंबर 2026 को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सहयोग की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से निर्वाचन कार्यक्रम में निर्धारित तिथियों एवं समय-सीमा की पालना करने तथा नगर निगम आम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने में जिला निर्वाचन तंत्र का सहयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें