फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: ज्वैलर्स से 18 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, गांव के व्यक्ति को सस्ता सोना दिलाने का दिया था झांसा

Sat, 06 Apr 2024 08:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पैसों की रिकवरी को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही धोखाधड़ी में शामिल उसके दो साथी अनिल और विकास की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति को ज्वैलर्स मलिक को जयपुर से सस्ता सोना दिलवाने का झांसा देना महंगा पड़ गया। शनिवार को लुणी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सर गांव निवासी ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश पुत्र नरसिंगराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पैसों की रिकवरी को लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही धोखाधड़ी में शामिल उसके दो साथी अनिल और विकास की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


लूणी थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि 22 अगस्त 2023 को सर गांव निवासी निमाराम पुत्र पुखराम पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि सर गांव में उसकी सायरी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। वर्ष 2021 में गांव में ही रहने वाले ओमाराम ने उसे जयपुर से सस्ता सोना दिलवाने का झांसा दिया था। पीड़ित उसके साथ 18 लाख रुपये लेकर जयपुर गया था। वहां ओमाराम व उसके दो और साथी अनिल अग्रवाल व विशाल सिंह ने मिलकर उसके साथ ठगी करते हुए 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। 

दो साल तक आरोपी पीड़िता को सोने व पैसे देने को लेकर रोज़ाना टरकाते रहे। इसके बाद पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया था। आरोपी के खिलाफ 6 महीने पहले लूणी थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


आरोपी के साथियों की तलाश जारी
पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए सर गांव निवासी ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश पुत्र नरसिंगराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पैसों की रिकवरी को लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही धोखाधड़ी में शामिल उसके दो साथी अनिल व विकास की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें