फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: रामलला के दर्शनों के लिए आस्था स्पेशल रवाना, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शेखावत ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 27 Feb 2024 09:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: रामभक्तों को रामलला के दर्शनों के लिए ले जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को कल रात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार मध्य रात्रि को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर से अयोध्या धाम के लिए जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रवाना किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या धाम विराजित होने के बाद पूरे देश में रामलला के दर्शनों को लेकर राम भक्तों में भारी उत्साह है। 

विज्ञापन


इस ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही कई गणमान्य लोग भजन-कीर्तन करते हुए रवाना हुए। शेखावत ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पाली सांसद पीपी चौधरी, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, महापौर वनिता सेठ समेत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें