फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हिजाब जैसा स्कार्फ लगाकर स्कूल पहुंची छात्राएं, अभिभावकों ने जताया विरोध

Sun, 18 Feb 2024 09:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: जोधपुर जिले के एक सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्राओं के हिजाब जैसा स्कार्फ पहनकर आने पर आपत्ति जताई। इस पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रिंसिपल से बात करते अभिभावक - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर जिले के पीपाड़ कस्बे के सीनियर सेकंडरी स्कूल में दस से ज्यादा मुस्लिम लड़कियों के हिजाब जैसा स्कार्फ पहनकर स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर प्रिंसिपल ने छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर लाने के लिए उन्हें घर भेज दिया। बाद में स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


प्रिंसिपल रामकिशोर सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिकाएं अन्य कपड़े से सिर व मुंह ढंककर स्कूल आई थीं, इस पर उन्हें मना किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित यूनीफॉर्म में ही स्कूल आने की अनुमति है। यदि सिर ढंककर ही आना है तो गणवेश की चुन्नी का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभिभावकों से हुई बातचीत में भी यही निर्णय हुआ है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को प्रकरण से अवगत करा दिया गया है।

अभिभावकों का इस मामले पर कहना है कि बच्चे हिजाब नहीं पहनते बल्कि मुंह ढंकते हैं। दरअसल स्कूल में कई बालिकाएं यूनिफॉर्म के अतिरिक्त सिर व मुंह ढंकने के लिए हिजाब जैसे कपड़े का इस्तेमाल कर रही थीं, जिसे लेकर उन्हें टोका गया। अभिभावकों का कहना है कि मुंह ढंकना एक तरह से मास्क लगाना ही है। बच्चियां जो पहनकर आ रही हैं, वो हिजाब नहीं है। अभिभावकों ने एक अध्यापक द्वारा बच्चियों को चंबल के डाकू कहे जाने का आरोप भी लगाया। गणपति चौराहा स्थित इस सरकारी स्कूल में 500 से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इनमें 90 फीसदी अल्पसंख्यक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें