फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: ट्रेन में महिला ने टॉयलेट में छिपकर बचाई जान, रेलमंत्री के ट्वीट के बाद धरा गया छेड़छाड़ का आरोपी

Fri, 07 Apr 2023 12:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में इटली की एक महिला से छेड़छाड़ में आरोपी ट्रेन अटेंडेंट को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। महिला को सुरक्षित पहुंचाया जैसलमेर।
विज्ञापन
ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में इटली की एक महिला से बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि ट्रेन अटेंडेंट ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की शिकायत रेलमंत्री तक ट्वीट के जरिए पहुंची, जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने कोच अटेंडेंट को हिरासत में लिया। फलोदी में ट्रेन रोककर अटेंडेंट को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार इटली की एक महिला रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी। इसी दौरान कोच अटेंडेंट ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। घटना से  घबराकर महिला ने अपने बचाव में खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी टॉलेट का गेट खोलने का प्रयास करता रहा। इसके बाद उसने साथ वाले कोच में सवार अपने जानकार को घटना की जानकारी दी। महिला के साथियों ने घटना की जानकारी तुरंत ही रेलमंत्री को ट्वीट की। इसके बाद ही तुरंत रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया। जीआरपी और आरपीएफ दोनों अलर्ट हुए और आरोपी को धर दबोचा। फलोदी में ट्रेन रोककर अटेंडेंट को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यहां से आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

जीआरपी थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि इटली की महिला ट्रेन में जैसलमेर जा रही थी। एसी कोच में उसे अटेंडेंट के अभद्रता की। महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आरोपी नैनीताल निवासी श्रीबंगाली गुप्ता कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पाबंद कर जमानत पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें