फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत: 25 ध्रुव हेलीकॉप्टर खरीद को मंजूरी, जोधपुर में पहला अपाचे लड़ाकू स्क्वाड्रन स्थापित

Fri, 15 Mar 2024 07:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

भारतीय सेनाएं 40-50 साल पुरानी स्थिति में नहीं हैं। चीन और पाकिस्तान एक साथ भी हमला करते हैं तो भारत की तीनों सेनाओं के पास कुछ ऐसे हथियार हैं, जो दोनों दुश्मन देशों की हालत पस्त कर सकते हैं। पिछले कुछ साल में हमारी फोर्स ने कई अलग-अलग हथियारों की तैनाती की है, इस कड़ी में अब अपाचे हेलीकॉप्टर का नाम भी जुड़ गया है।
 
विज्ञापन
अपाचे हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की ताकत में इजाफा होने वाला है। आर्मी एविएशन कोर ने बुधवार को 25 नए एएलएच हेलीकॉप्टरों के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था। आज यानी शुक्रवार को आर्मी एविएशन कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अजय सूरी और उपकरण निर्माता के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जोधपुर में अपना पहला अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन स्थापित किया गया।

विज्ञापन


भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि स्क्वाड्रन के पहले हेलीकॉप्टर इस साल मई में अमेरिका से आने वाले हैं। यह स्क्वाड्रन पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्र में अपनी लड़ाकू क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा। बता दें कि बोइंग के छह अपाचे राजस्थान में तैनात होने वाले हैं।

दुश्मनों की उड़ेगी नींद
बोइंग ने 2020 में भारत वायुसेना को अपाचे हेलीकॉप्टर AH-64E को डिलीवरी की थी। यह दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू विमान है। यह एक नाइट विजन एयरक्राफ्ट है। इसमें अत्याधुनिक मिसाइलें तैनात हैं। यह एक मिनट के भीतर 138 लक्ष्यों को भेद सकती है। अपाचे हेलीकॉप्टर 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। हेलीकॉप्टर एंटी टैंक एजीएम 114 हेलफायर और स्टिंगर मिसाइलों से लैस होगा। हेलफायर मिसाइलें बख्तरबंद वाहनों, टैंक्स और भारी गाड़ियों को पल भर में तबाह कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें