फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की सिल्लियों में निकली 5 मरी हुई छिपकलियां

Sat, 04 Mar 2017 03:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बर्फ की सिल्लियों में मरी छिपकलियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर जिले के पोकरण कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में काम में ली जा रही बर्फ की सिल्लियों को देखकर मेहमानों के होश उड़ गए। इन सिल्लियों में दरअसल मरी हुई एक—दो नहीं पूरी पांच छिपकलियां थी।
विज्ञापन


पोकरण निवासी कल्याण सिंह की भतीजी की शादी थी। मेहमानों के लिए हलवाई खाना बना रहे थे। दूध को ठंडा करने के लिए उन्होंने वहां पड़ी बर्फ की सिल्लियों को तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। इन सिल्लियों में उन्हें मरी हुई छिपकलियां नजर आई। इसकी सूचना जैसे मेहमानों को मिली वे भी सकते में आ गए।

गुस्साएं मेहमान बर्फ की फैक्ट्री पहुंच गए और मालिक को जमकर लताड़ पिलाई। मेहमानों की भीड़ देखकर राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित फैक्ट्री मालिक ने अपनी गलती मांगी और क्षेत्र के लोगों की मदद से मामला शांत कराया। बाद में मेहमानों ने हलवाइयों की सजगता की तारीफ की जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें