फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार—पिकअप में टक्कर, दम्पत्ति और बच्चे की मौत

Sun, 02 Apr 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
सरदारशहर के भानीपुरा थाना इलाके में कार—पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार तीन जनों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग उदयपुर से हनुमानगढ़ स्थित पल्लू अपने गांव आ रहे थे।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद उन्हें बीकानेर रैफर किया गया। उदयपुर में अजमेर डिस्कॉम में जेईएन के पद पर कार्यरत हनुमानगढ़ निवासी रामकुमार राठौड़ उदयपुर घूमने आए अपने भाई भाभी को छोड़ने हनुमानगढ़ आ रहे थे कि तभी मालासर के पास तेज रफ्तार पिकअप कार से उनकी कार की टक्कड़ हो गई जिसमें रामकुमार के बड़े 56 वर्षीय बड़े भाई राजेन्द्र सिंह राठौड़,उनकी भाभी 50 वर्षीय केसर कंवर और एक 8 वर्षीय बच्चे कौटिल्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामकुमार समेत उनकी पत्नी,एक पुत्र व पुत्री घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की गूंज से आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए और शवों को कार से बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फिलहाल पिकअप चालक का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें