फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाेधपुर गैंगरेप मामला: आरोपियों का नाम ABVP से जोड़ने पर कार्यकर्ता नाराज, बोले- डीसीपी को मांगनी होगी माफी

Wed, 19 Jul 2023 07:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में नाबालिग से गैंगरेप में डीसीपी की ओर से मामले में ABVP संगठन का नाम लेने के विरोध में आज एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस से नोकझोंक करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस स्थित हॉकी मैदान में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना के बाद प्रदर्शन का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। डीसीपी की ओर से मामले में ABVP संगठन का नाम लेने के विरोध में आज एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की से गैंगरेप के विरोध में जोधपुर शहर में लगातार विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बुधवार को भी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र संघ चुनाव की उम्मीदवारी जता रहे एबीवीपी नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर लेट गए। कमिश्नर कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई। इससे पहले भी मंगलवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन कर अंदर घुसने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन


एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि डीसीपी अमृता दुहन ने एबीवीपी का नाम इस मामले से जोड़ा था, जबकि पुलिस प्रेस नोट में एबीवीपी का कहीं भी जिक्र नहीं है। सीएम ने भी बीजेपी से जुड़े लोगों की घटना में सहभागिता होने के आरोप लगाए थे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार और पुलिस जबरदस्ती ही एबीवीपी संगठन का नाम रेप मामले में घसीट रही है। जब तक पुलिस इस मामले में माफी नहीं मांगेगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका कहना है कि पुलिस बेवजह एबीवीपी संगठन के नाम के साथ आरोपियों को जोड़कर बता रही है। एबीवीपी संगठन को लगता है कि पुलिस दबाव में संगठन का नाम ले रही है। अगर संगठन का नाम पुख्ता सबूत के साथ ले रही होती, तो प्रेस नोट में उसका जिक्र होता। फिलहाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने पुलिस कमिश्नर से वार्ता कर आज का प्रदर्शन समाप्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में पुलिस ने अगर अपने दिए गए वक्तव्य को लेकर माफी नहीं मांगेंगे तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन भी करेगा।

अजमेर ब्यावर से नाबालिग प्रेमी के साथ जोधपुर पहुंची दलित नाबालिग के साथ रविवार तड़के होटलकर्मी ने पहले छेड़छाड़ की। फिर छात्रों ने हॉकी मैदान में गैंगरेप किया गया था। मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों को देख तीनों आरोपी भाग छूटे। जिसके बाद पुलिस ने चंद घंटों में गणेशपुरा की पहाड़ियों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन तीनों के अलावा पुलिस ने प्रेमी युगल के साथ छेड़छाड़ करने वाले पावटा स्थित गेस्ट हाउस कर्मचारी सुरेश जाट को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इस मामले के बाद शहर में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर प्रतिदिन विभिन्न संगठन द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आज भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें