फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident: आमने-सामने से दो कारों की भिड़ंत, बेटे से मिलने जा रही मां और भाई की मौत, पिता घायल

Thu, 03 Mar 2022 03:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के नेशनल हाइवे 25 पर एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई जबकि मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के तीनों सदस्य अपने दूसरे बेटे से मिलने करवड़ जा रहे थे। 
विज्ञापन
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के बिलाड़ा थाना इलाके के नेशनल हाईवे 25 पर एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, दूसरी कार में सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।  मृतका अपने पति और बेटे के साथ आईआईटी में पढ़ाई कर रहे दूसरे बेटे से मिलने जोधपुर के करवड़ जा रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जयपुर के मानसरोवर एरिया निवासी राजेश शर्मा अपनी पत्नी सुमन लता शर्मा और बेटे आदित्य भार्गव के साथ कार से जोधपुर आ रहे थे। राजेश का एक और बेटा एक करवड़ कि आईआईटी से पढ़ाई कर रहा है। परिवार के तीनों सदस्य उसी से मिलने के लिए आ रहे थे। 

इसी दौरान कापरड़ा में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक लग्जरी कार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार सुमन लता शर्मा की मौके पर मौत हो गई। वहीं आदित्य शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति राजेश का गंभीर हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


उधर, दूसरी कार में सवार सभी लोग भी घायल हो गए।  मुंबई निवासी चेतन सिंह, कोटा निवासी हिमांशु पुत्र ओमप्रकाश और दौलत सिंह पुत्र नरपत सिंह को बासनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें