फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'जोधपुर आईजी AC ऑफिस में बैठे रहते हैं', सामूहिक हत्याकांड पर बोलीं कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा

Wed, 19 Jul 2023 02:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि आईजी अपराध रोकने में विफल हो रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग देने की जरूरत नहीं है। क्या आईजी अपनी मनमानी करेंगे, वे मुझे जवाब दें मेरे केस में अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के ओसिंया में हुए सामूहिक हत्याकांड को लेकर कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा जोधपुर आईजी जयनारायण शेर पर हमला बोला। दिव्या मदेरणा ने कहा कि जहां ये घटना हुई है वहां से मुझे बिना सूचना दिए आईजी ने थाना अधिकारी को हटा दिया। ये किस तरह का रवैया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1 महीने पहले भी एक हत्या का मामला हुआ था, लेकिन उसके मुख्य आरोपी आज तक नहीं पकड़े गए। मेरे ऊपर हुए हमले में भी आईजी एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पए। ऐसे अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए और पीएचक्यू में बैठाकर कोई और काम दिया जाए।

आईजी अपराध रोकने में विफल हो रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग देने की जरूरत नहीं है। क्या आईजी अपनी मनमानी करेंगे, वे मुझे जवाब दें मेरे केस में अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। ये सभी घटनाएं आईजी की विफलता है। 
विज्ञापन

विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा- आईजी किस सोच से काम कर रहे हैं मुझे नहीं पता। वे ऐसी ऑफिस में बैठकर किसी डेलिगेशन से भी नहीं मिलते हैं। पुलिस सुरक्षा के बीच मुझ पर हमला होता है और हमला करने वाले अब तक नहीं पकड़े जाते हैं। ऐसे में मैं खुद सुरक्षित नहीं हूं। मैं महिला हूं और सक्षम हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें