फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Foundation Day: सूर्य और नीली नगरी के नाम से भी जाना जाता है जोधपुर, केंद्रीय मंत्री ने कही यह बात

Thu, 12 May 2022 06:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, पूज्य राव जोधा जी ने आज ही के दिन जोधपुर को देश-दुनिया के नक्शे में एक अपूर्व और अटल पहचान के साथ स्थापित किया था। यह सूर्य नगरी भी है, नीली नगरी भी है। यहां के हर कोने में इंद्रधनुषीय छटा है।
विज्ञापन
इस तरह नीला नजर आता है जोधुपर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर जोधपुर आज गुरुवार को अपना 564वां स्थापना दिवस मना रहा है। 12 मई 1459 में राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की थी। सूर्य की तेज और सीधी किरणें जमीन पर पड़ने से जोधपुर को सूर्य नगरी भी कहा जाता है।

विज्ञापन


जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्थापना दिवस के मौके पर कहा, पूज्य राव जोधा जी ने आज ही के दिन जोधपुर को देश-दुनिया के नक्शे में एक अपूर्व और अटल पहचान के साथ स्थापित किया था। यह सूर्य नगरी भी है, नीली नगरी भी है। यहां के हर कोने में इंद्रधनुषीय छटा है।

यह मेरे मन, कर्म और धर्म की नगरी है। मैं जोधाणा की मां सी माटी को माथे पर लगाकर यहां के हरेक भाई -बहन को स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

जोधपुर 16वीं शताब्दी में भी व्यापार का मुख्य केंद्र रहा है। शहर में स्थित आलीशान महल, किले और मंदिर देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां की हस्तकलाएं, लोक नृत्य और संगीत के प्रति भी सैलानियों को आकर्षण रहता है। जोधपुर ऐतिहासिक रजवाड़े की राजधानी भी हुआ करता था। शहर के मेहरानगढ़ दुर्ग के चारों तरफ बने हजारों नीले मकानों के कारण इसे नीली नगरी भी कहा जाता है। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें