गुढ़ा बोले- राजस्थान ही नहीं पूरी दिल्ली को पता चलेगा
इधर, शिवसेना नेता राजेंद्र गुढ़ा का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अशोक गहलोत और शुभकरण चौधरी का नाम ले रहे हैं। वीडियो में गुढ़ा कह रह हैं- 'अशोक गहलोत को घर बिठा दिया, हमसे पंगा लिया था। अब शुभकरण चौधरी को सलटाना है। पूरे राजस्थान में ही नहीं दिल्ली तक पता लगेगा कि राजपूत समाज इसको भित पर लिखा हुआ अच्छा नहीं लगता। गुढ़ा ने मुहावरे के जरिए बताया- घरवाली ने अपने पति को कहा कि मुझे नाक की नथ बनवा दो, पति ने कहा मैं तेरा नाक ही काटना चाहता हूं, नथ का क्या करेगी? इसमें सोचने वाली बात नहीं है, शुभकरण चौधरी को सुलटाना है।
अब पढ़िए, अमर उजाला से राजेंद्र सिंह गुढ़ा की खास बातचीत
सवाल: आप शिवसेना से हैं, फिर भाजपा का विरोध क्यों कर रहे हैं?
गुढ़ा: पीएम मोदी को एक सीट चाहिए तो मैं कहीं से भी लाकर दूंगा। लेकिन, शुभकरण चौधरी को टिकट देना कतई बर्दाश्त नहीं है।
सवाल: आप पूरे राजपूत समाज में नाराजगी होने की बात कह रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों पिलानी में हुई बैठक में समाज ने भाजपा को समर्थन दिया था?
गुढ़ा: वह बैठक तो फेल हो गई थी। फेल होने के बाद ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुलाया था, लेकिन वह भी फेल हो गई। जिसका नतीजा रहा कि वे भीड़ ही नहीं जुटा पाए।
सवाल : अपने अपने पोस्ट में शुभकरण चौधरी को जातिवादी और दलित विरोधी बताया है?
गुढ़ा: आपने शायद उनके पिछले बयान नहीं सुने। शुभकरण को गुर्जर से उजड़ भली लगती है, मीणा कु बास लगता है और राजपूत दीवार पर भी अच्छा नहीं लगता। यह नेता नहीं हैं, नेता के नाम पर कलंक हैं।
सवाल: आपने कहा था मैं कभी कांग्रेस के साथ नहीं आऊंगा, फिर उनके प्रत्याशी का समर्थन क्यों कर रहे हैं?
गुढ़ा: मैं तो एक ही बात कहूंगा कि बृजेंद्र ओला कभी भी जनता की दी हुई पावर का मिस यूज नहीं करेगा और शुभकरण चौधरी कभी सदुपयोग नहीं करेगा। अब जनता को तय करना है अच्छे के साथ रहना है या फिर टोल माफिया, लोगों से पैसे लेकर चेक बाउंस का केस चलने वाले को, मोदी को वोट नहीं देने वाले को देशद्रोही कहने वाले को, वोट के बदले पानी दने की बात कहने वाले को। यह अब जनता को ही तय करना है।