डॉक्टर की पहली तनख्वाह ही ले उड़े साइबर ठग
राजस्थान के झुंझुनूं में साइबर ठगों ने एक डॉक्टर की पहली तनख्वाह ही पार कर डाली। इससे डॉक्टर की पहली तनख्वाह आने की खुशी चंद पलों में ही काफूर हो गई। साइबर ठगों ने डॉक्टर के खाते में आए सैलेरी के 60 हजार रुपये पार कर लिए।
पीड़ित ने पुलिस में इस संबंध में केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।ठगों ने यह कारस्तानी उसका एटीएम कार्ड बदलकर की है। हैरानी की बात है कि डॉक्टर को जो दूसरा एटीएम कार्ड थमाया गया था, वह भी चोरी का है।