फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: खेतों में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा पी गई महिला, इलाज के दौरान मौत

Fri, 16 Feb 2024 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं जिले में एक विवाहित महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने खेतों में छिड़कने वाली दवाई को दवा समझकर पी गई। वहीं, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं में कीटनाशक दवा पीने से एक विवाहित महिला की मौत हो गई। मामला झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के बजावा रावत का है। महिला को गुरुवार दोपहर को गंभीर हालत ने झुंझुनूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम के लिए महिला के शव को राजकीय बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। शुक्रवार को मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद महिला का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

गुढ़ा पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पिता ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी पूनम कंवर 35 पत्नी जीवन सिंह की मानसिक स्थिति खराब थी। घर पर ही दवा के भरोसे रहती थी। फसल में छिड़कने वाली दवा पीने से उसकी मौत हो गई। मृतक पूनम कंवर की बजावा राव निवासी जीवन सिंह से करीब 17 साल पहले शादी हुई थी। मृतक के एक लड़का व दो लड़कियां हैं। बड़ा बेटा 14 साल का है, जबकि एक बेटी 10 साल की और दूसरी पांच साल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें