फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu : शिवालय में शुरू हुआ जल अभिषेक, सावन के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजे शिवालय

Mon, 22 Jul 2024 12:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

सावन के पहले सोमवार को लेकर सुबह से ही शिवालियों में भगवान शिव की आराधना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। शिवलिंग पर जल दूध चढ़ाकर अभिषेक किया जा रहा है, भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो चला है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू के शिव मंदिरों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे सुबह से ही गूंज रहे हैं। मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, चारों तरफ हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। शहर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। झुंझुनू शहर के साहू वाले कुएं के पास स्थित बावलियों की बगीची में शिवालय में महिलाओं की भारी भीड़ रही। इस बार सावन माह की शुरुआत सोमवार से हुई और सोमवार को ही सावन माह की समाप्ति होगी, इस माह में पांच सावन सोमवार आएंगे।

विज्ञापन


आज सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालु शिवालय पहुंचे और भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल-दूध चढ़ाकर अभिषेक किया और बिल्व पत्र व कनेर आदि पुष्प चढ़ाकर भगवान का श्रृंगार किया।  

मंदिर के पुजारी रामरख ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार सावन मास में सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन को भगवान शिव का स्वरूप माना गया है। जो भक्त प्रतिदिन नियमपूर्वक पूजा नहीं कर सकते, उन्हें सावन मास में शिव पूजा और व्रत रखना चाहिए सावन महीने में जितने भी सोमवार आते हैं, शिवजी का व्रत किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें