फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: करंट लगने से एक की मौत, तीन घायल, पानी में उतराती हुई मिली लाश, पूर्व विधायक गुढ़ा ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jun 2024 09:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

कोतवाली थाना इंचार्ज पवन चौबे ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। सभी  को इलाज के लिए बीड़ीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
पूर्व विधायक गुढ़ा ने किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू में मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है। करंट लगने से युवक की मौत हुई और बारिश के पानी में उतराता हुए उसका शव काफी दूर तक चला गया।  

विज्ञापन

 
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पंचदेव मंदिर के पास रोड पर अनु जूस सेंटर नाम से लोहे का केबिन है। दोपहर में हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान जगदीश, मनीष, जहांगीर, साजिद और एक अन्य युवक केबिन में थे। केबिन के पास लगे बिजली के खंबे से पांचों करंट की चपेट में आ गए। सड़क पर घुटनों तक पानी बह रहा था और करंट की चपेट में आने पर सभी ने दौड़कर जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान चार लोग पानी में गिर गए और बहने लगे। जगदीश को 100 मीटर दूर तक बहने के बाद लोगों ने पकड़ लिया और अस्पताल पहुंचाया। 

दूसरे युवक मनीष को 500 मीटर बहने के बाद लोगों ने पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साजिद खुद पानी में निकलकर बाहर आ गया, उसके पैर में चोट लगी है। करंट की चपेट में आने से जहांगीर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी लगने पर उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा बीडीके अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। गुढ़ा ने शहर के ड्रैनेज सिस्टम और बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए।  

कोतवाली थाना इंचार्ज पवन चौबे ने बताया कि तीन घायल को बीड़ीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें जगदीश प्रसाद 59 निवासी देसूसर, मनीष पुत्र सत्यनारायण 27 निवासी वसंत विहार और इस्लामपुर निवासी साजिद 21 पुत्र बाबू खान शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें