फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: कलेक्ट्रेट परिसर में कर रहे थे अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी और प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 09 Apr 2024 11:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

कलेक्टर परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने कहा, इन लोगों के पास प्रदर्शन करने की कोई अनुमति भी नहीं थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को उठाकर ले गई, हालांकि पुलिस का कहना है कि जिले में आचार संहिता लागू है और उनके पास प्रदर्शन करने संबंधी कोई अनुमति नहीं थी इसी कारण पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी चेतन गोयल ने बताया कि झुंझुनू लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शेखावत राजेंद्र सिंह को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया है, वे वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने गए थे। गोयल ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने दमनकारी नीति का अनुसरण करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया, इसी का विरोध जताने के लिए आज कलेक्टर परिसर में प्रदर्शन किया जा रहा था।

सीआई पवन चौबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग कलेक्टर परिसर में आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर नारेबाजी कर रहे सात-आठ लोगों को डिटेन किया। वउनके पास इस तरह की कोई अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुलिस समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें