फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: एसबीआई के एटीएम में 9 लाख की लूट, सीसीटीवी खराब करने के बाद दिया वारदात को अंजाम

Tue, 02 Jul 2024 08:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

जिले के मंडावा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटा और 9 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। लूट से पहले बदमाशों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को डेमेज कर दिया ताकि किसी भी तरह से पकड़े जाने की गुंजाइश न रहे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडावा थाना इलाके में बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एसबीआई के एटीएम से 9 लाख रुपए लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटा था। लूट से पहले बदमाशों ने वहां लगे सारे सीसीटीवी कैमरे डेमेज कर दिए थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मंडावा थाना इंचार्ज रामपाल मीणा ने बताया कि मंडावा कस्बे में रघुनाथजी के मंदिर के पास एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर इसमें रखे करीब 9 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार की रात 3 बजे मंडावा थाना का गश्ती वाहन गश्त कर रहा था। इस दौरान उन्हें एटीएम से धुआं निकलता दिखा। पुलिस ने जाकर ATM की जांच की तो यह गैस कटर से काटा हुआ मिला। इसके बाद मंडावा थाने में सूचना दी गई। गैस कटर से ATM का बॉक्स काटा हुआ था और प्लेट तोड़कर कैश निकाला गया था, यहां लगे सभी कैमरे डैमेज मिले।

मंडावा पुलिस ने बताया कि रात 1 बजे तक गश्त के दौरान एटीएम में सब ठीक था। दोबारा 3 बजे गुजरे तब तक वारदात हो चुकी थी, जिससे जाहिर है कि रात एक से तीन बजे के बीच वारदात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें