फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: बैलेट पेपर से चुनाव की मांग, कलेक्टर चेंबर में घुसने की कोशिश, पुलिस ने आठ को किया डिटेन

Mon, 15 Apr 2024 10:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए लोग पुलिस से उलझने लगे तो पुलिस कर्मियों ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से आठ लोगों को डिटेन किया।
विज्ञापन
पुलिस से उलझते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर करते हुए कुछ लोग कलेक्टर चेंबर में घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने लोगों रोकते हुए समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी लोग नहीं माने। उपद्रव बढ़ता देख पुलिस ने आठ कार्यकर्ताओं को थाने ले गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ता झुंझुनू कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए सभी कार्यकर्ता चेंबर में जबरदस्ती घुसने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की गई। रोकने के प्रयास में पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। सूचना पर कोतवाली से और पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। समझाने का प्रयास किया गया, जब कार्यकर्ता नहीं माने तो जबरन जीप में डालकर पुलिस उनको थाने ले गई।

कार्यकर्ता चैतन्य ने आरोप लगाया कि वैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देने गए थे। वहां उन्होंने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। विरोध किया तो पुलिस कार्यकर्ताओं को गाड़ी में डालकर ले गई।
विज्ञापन


इस मामले में जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने कहा कि ये लोग ज्ञापन देने आए थे। बड़ी संख्या में लोग अंदर घुसने लगे। जिला प्रशासन के मुताबिक कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया गया था। इसकी प्रति भी मौजूद है। कोतवाली थाना अधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि 5 से 7 लोगों को डिटेन किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें