फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: पड़ोसी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला; चार घायल, एक जयपुर रेफर

Thu, 07 Mar 2024 07:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

पड़ोसी ने रंजिश में दिया वारदात का अंजाम। घायलों को पहले गुढ़ा गौड़ज़ी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजिश में पड़ोसी ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौड़ज़ी थाना क्षेत्र के पोषाणा गांव का है। घटना गुरुवार सुबह की है। घायलों को पहले गुढ़ा गौड़ज़ी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू रेफर कर दिया गया। यहां से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हमले में घायल सुमित्रा ने बताया कि आज रिश्तेदारी में सीकर कार्यक्रम था। घर के सभी लोग जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले मदन ताराचंद पुत्र बीरबल, मदन की पत्नी लक्ष्मी तथा मदन और ताराचंद के बेटे लाठी-डंडे और हथियार लेकर घर में घुस गए। गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी लाठी-डंडों और बरछी से जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी इससे पहले भी हमला कर चुके हैं। पुलिस में कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें