एमएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑफिसर डॉ. रंजन लांबा के पास आए से अधिक संपत्ति के मामले में झुंझुनू एसीबी की ओर से रेड की गई। झुंझुनू, चूरू सीकर और सीकर टीम ने मिलकर झुंझुनू में तीन जगह सर्च अभियान किया।
झुंझुनू एसीबी की तीन टीमें सुबह सात बजे गुढ़ा मोड़ फाटक के पास स्थित हॉस्पिटल पहुंची। वहां से तीन किलोमीटर दूर उदावास उनके घर और फार्म हाउस पर सर्च की कार्रवाई शुरू की गई। एसीबी ने रंजन लांबा की पत्नी सुनीता और पिता रामनिवास लांबा समेत घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। रामनिवास लांबा पूर्व में पशु चिकित्सा रह चुके हैं। वहीं, डॉ. रंजन की पत्नी सुनीता झुंझुनू में गुढ़ा रोड स्थित सपार अस्पताल के नाम से अस्पताल का संचालन कर रही है।
झुंझुनू एसीबी के एडिशनल एसपी स्माइल खान ने बताया कि डॉ. रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्च की कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल और उनके घर और फार्म हाउस पर सर्च चल रही है। घर के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।