फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: 'भाजपा ने किया चंदे के नाम पर सबसे बड़ा घोटाला', कांग्रेस प्रत्याशी ओला ने BJP पर लगाए संगीन आरोप

Sat, 06 Apr 2024 08:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

लोकसभा प्रत्याशी बृजेंद्र ओला ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को अभी नहीं रोका गया तो संविधान खतरे में आ जाएगा। चंदे के नाम पर 70 सालों का सबसे बड़ा घोटाला भाजपा सरकार में हुआ।
विज्ञापन
लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा प्रत्याशी बृजेंद्र ओला और उदयपुरवाटी विधायक ने कहा लोकतंत्र बचाना है तो भाजपा को उखाड़ के फेंकना होगा। ED का डर दिखाकर दूसरी पार्टी के लोगों करते हैं अपनी पार्टी में शामिल।

विज्ञापन


झुंझुनू जिले कि छावसरी ग्राम पंचायत में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला का स्वागत किया गया। इस मौके पर वर्तमान में कांग्रेस से विधायक भागवाना राम सैनी ने कहा कि इस लोकतांत्रिक देश को बचाने के लिए अपने वोट की ताकत दिखाइए। बढ़ चढ़कर मतदान करें, अगर भारतीय जनता पार्टी को अभी नहीं रोका गया तो संविधान खतरे में आ जाएगा। 

70 सालों का सबसे बड़ा घोटाला भाजपा सरकार में हुआ है। वह भी चंदे के नाम पर। ईडी सीबीआई की रेड डलवाकर चंदा इकट्ठा करने का काम किया जा रहा है। अभी लोकसभा चुनाव चरम पर हैं। इनके भाजपा प्रत्याशी की छवि और मोरल क्या हैं, जनता को सब पता है। चेक बाउंसिंग के मुकदमे चल रहे हैं। टोल घोटाले जैसे मामले जो कई बार अख़बारों की सुर्खियां बन चुके हैं। ...और मैं क्या कहूं, जनता समझदार है। ये लड़ाई अच्छे और बुरे के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें