फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: नवलगढ़ में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जिला कलेक्टर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

Thu, 29 Feb 2024 10:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दो मार्च को नवलगढ़ दौरा करेंगे। इससे पहले दो बार निरस्त हो चुका है दौरा। अब तीसरी बार बना मुख्यमंत्री का झुंझुनू आने का प्लान।
 
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते कलेक्टर। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल एवं पुलिस अधीक्षक राजश्री राज वर्मा ने नवलगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे की तैयारी का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने नवलगढ़ में कार्यक्रम स्थल पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने वीआईपी प्रवेश एवं आमजन के प्रवेश, पार्किंग, स्टेज, हेलीपैड आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी की जानकारी लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ रामरतन सोकरिया, एसडीएम बृजेश गुप्ता, हवा सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री महोदय दो मार्च को दोपहर 12 बजे जिले के नवलगढ़ कस्बे में डॉ. रामनाथ ए पौद्दार खेल परिसर में आयोजित यमुना जल समझौता धन्यवाद सभा में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें