उदयपुरवाटी विधायक भगवानराम सैनी नाराजगी जाहिर करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
झुंझुनूं जिले में उदयपुरवाटी से विधायक भगवानाराम सैनी को गुस्सा आ गया। दरअसल, कल यानी गुरुवार को उदयपुरवाटी स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ध्वजारोहण का समय सुबह साढ़े आठ बजे का था।
उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी समय पर पहुंच गए। लेकिन करीब आधे घंटे तक एसडीएम मोनिका सामोर तथा तहसीलदार भीमसेन और ईओ नहीं पहुंचे। विधायक भगवानाराम सैनी ने आधे घंटे इंतजार भी किया। लेकिन बाद में उनका सब्र जवाब दे गया।
उदयपुरवाटी में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में समय को लेकर हुई गफलत और कार्यक्रम के देरी से शुरू होने के मामले में एसडीएम मोनिका सामोर ने नगर पालिका ईओ को नोटिस दिया है। नोटिस में जवाब मांगा गया है कि आयोजन से जुड़े आमंत्रण पत्र प्रकाशित करवाने और वितरित करने की जिम्मेदारी आपकी थी। ऐसे में आमंत्रण पत्र पर समय सुबह नौ की जगह आठ बजे का क्यों प्रकाशित हुआ।
कारण बताओ नोटिस जारी