फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: झुंझुनू में CMHO पद को लेकर हुआ विवाद, एक ही पद पर दो CMHO लगे

Wed, 20 Mar 2024 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Rajasthan News: झुंझुनू में सीएमएचओ पद को लेकर दो डॉक्टरों में विवाद हो गया। दोनों में से कोई भी पद छोड़ने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों ही अधिकारी इस पद पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

विज्ञापन
झुंझुनू में CMHO पद को लेकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू में सीएमएचओ पद को लेकर विवाद जारी है। दरअसल इस पद पर कार्यरत डॉक्टर राजकुमार डांगी का तबादला राज्य सरकार ने जयपुर निदेशालय में कर दिया था, इसके बाद झुंझुनू डिप्टी सीएमएचओ डॉक्टर छोटेलाल गुर्जर को इस पद पर लगाया गया, लेकिन शुक्रवार को डॉक्टर राजकुमार डांगी हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले आए।

विज्ञापन


डॉ डांगी ने शनिवार को सीएमएचओ की कुर्सी पर बैठकर कामकाज भी शुरू कर दिया, लेकिन दो छोटेलाल गुर्जर ने अभी तक पद नहीं छोड़ा है। डॉ राजकुमार डांगी ने कहा कि राज्य सरकार ने अनुभव को दरकिनार करते हुए मेरा तबादला चिकित्सा निदेशालय जयपुर कर दिया था। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में फिर से सीएमएचओ का पद संभालना है।

जल्दबाजी में ज्वॉइन कर लिया
इधर, डॉ छोटेलाल गुर्जर का कहना है कि उन्हें राज्य सरकार ने झुंझुनू सीएमएचओ के पद पर लगाया है, फिलहाल पद छोड़ने से संबंधित कोई आदेश उनके पास नहीं आया है। हाई कोर्ट ने डॉ राजकुमार डांगी को कुछ समय के लिए स्थगन आदेश दिया है। मामले को राज्य सरकार देखेगी, डॉ डांगी ने जल्दबाजी में ज्वॉइन कर लिया है।

विभाग में चर्चा कौन रहेगा सीएमएचओ

विज्ञापन

चिकित्सा विभाग में अब यह चर्चा का विषय हो गया है कि झुंझुनू में सीएमओ की सीट कौन संभालेगा। डॉ डांगी पुन: सीएमएचओ बनेंगे या फिर डॉक्टर छोटेलाल गुर्जर अपनी सीट बचा लेंगे। दो अधिकारियों की गुटबाजी अब कर्मचारियों में भी दिखने लगी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें