Jhunjhunu: झुंझुनू में विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गांव अंधेरे में है। यहां मंदिर व 17 घरों की बत्ती गुल पूरी तरह से गुल है। ग्रामीणों का कहना है बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एग्जाम के वक्त चार दिनों से डीपी फॉल्ट होने की वजह से विद्युत स्पलाई ठप है। मामला झुंझुनू जिले के छावसरी ग्राम पंचायत का है। जहां डीपी फॉल्ट होने से चार दिनों से 17 घरों व मंदिर अंधेरे में हैं। ग्रामीणों का कहना है बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
शिकायत के बाद भी नहीं होता निस्तारण
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि लाइट का भुगतान अगर समय पर नहीं करते हैं तो तुरंत कनेक्शन काटकर हमें प्रताड़ित करते हैं। अब चार दिनों से लाइट नहीं है, हम बार-बार शिकायत कर रहे हैं। इधर, बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है डीपी उतार कर अपने खर्चे से पावर हाउस में लेकर आओ तब काम करेंगे।