फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: कई इलाकों में तेज तूफान से बिजली सप्लाई ठप, लाइन पोल और पेड़ टूटकर गिरे, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Wed, 07 Jun 2023 08:11 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं जिले के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज तूफान, बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिले के ग्रामीण इलाकों में कई जगह बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, कई जगह रास्तों पर बड़े पेड़ टूटकर गिर गए।
 
विज्ञापन
झुंझुनूं में तूफान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले में आए तेज तूफान और उसके बाद बारिश से बिजली विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है। इस तेज तूफान में कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। बता दें कि मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज तूफान, बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। 

विज्ञापन


जिले के ग्रामीण इलाकों में कई जगह बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, कई जगह रास्तों पर बड़े पेड़ टूटकर गिर गए। कई हिस्सों में तेज तूफान और बारिश से हुए नुकसान की तस्वीरें अब सामने आ रही हैं। जिले के सिंघाना, सूरजगढ़ और अन्य इलाकों में तेज सुटें के साथ हुई बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

जिले में आए तेज तूफान के कारण कई शहरों में विद्युत के पोल भी उखड़ कर गिर गए और विद्युत लाइन भी टूट गई जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ विद्युत विभाग को भी लाखों रुपए की चपत लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें