फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: लांबी अहीर गांव का भ्रमण करने पहुंचा BVDU पुणे का ग्रुप, महिला सशक्तिकरण पर किया रिसर्च

Wed, 20 Dec 2023 02:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं जिले के बुहाना में भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी पुणे के छात्रों ने लांबी अहीर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने ग्राम पंचायत के विकास कार्य एवं महिला सशक्तिकरण पर रिसर्च किया।
विज्ञापन
सरपंच नीरु यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं में बुहाना के लांबी अहीर पंचायत में महाराष्ट्र की भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी पुणे से पहुंचे छात्रों ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण पर रिसर्च किया।

विज्ञापन


इस दौरान छात्रों ने पंचायती राज व्यवस्था में आने वाली चुनौतियों, पंचायतों में किन स्रोतों से पैसा आता है, विकास गतिविधि–योजना-बजट और महिलाओं की भागीदारी, बुनियादे ढांचे का विकास, कैसे पंचायत बढ़ा रही है, लोगों की वित्तीय समझ और महिलाओं-बुजुर्गों के लिए क्या कदम उठा रही है, जैसे सवालों को लेकर प्रश्नोत्तरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सभी प्रश्नों का सरपंच नीरु यादव ने जवाब दिया। ग्रूप में शामिल 60 से अधिक छात्रों ने गांव के पंचायत भवन, खेल मैदान, गांव का सुंदरीकरण, सड़क-नाली समेत अन्य विकास कार्यों पर बिंदुवार रिसर्च किया। ग्रुप ने गांव में टहलकर सरपंच नीरु यादव के साथ विकास के बारे में जानकारी ली। गांव में पहुंचे छात्रों का ग्रुप लड़कियों की हॉकी टीम, बर्तन बैंक व गांव के विकास को देख गदगद रहे। गौरतबल है कि सोशल साइंस सेंटर के छात्र हैं और दस दिन के राजस्थान के भ्रमण पर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें