Jalore: एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थाना अधिकारी देवेंद्रसिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर 23 अप्रैल की रात सांचौर क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान सुखराम पुत्र जेताराम, बाबूलाल पुत्र रुगनाथजी और दिनेश कुमार पुत्र शंकराराम, तीनों निवासी सांचौर, को गिरफ्तार किया गया।
जालोर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जिले के सांचौर थाना पुलिस ने ऑपरेशन भौकाल के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.533 किलोग्राम अफीम का दूध, 95,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थाना अधिकारी देवेंद्रसिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर 23 अप्रैल की रात सांचौर क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान सुखराम पुत्र जेताराम, बाबूलाल पुत्र रुगनाथजी और दिनेश कुमार पुत्र शंकराराम, तीनों निवासी सांचौर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से 1.533 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया।
आरोपी बाबूलाल के पास से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से अर्जित 95,000 रुपये नकद और तौल सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा, आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत थाना सांचौर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के गंभीर मामलों में लिप्त रहे हैं।