फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: सेना में भर्ती का झांसा देकर आठ लाख की ठगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 10:57 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण हुए भारी नुकसान के चलते उसने करीब एक करोड़ रुपये की ठगी की है। उसके खिलाफ जोधपुर के बनाड थाना क्षेत्र में भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना नोसरा की टीम ने सेना में नौकरी लगाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी रामकिशोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम और वृताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सूचनाओं और लगातार प्रयास के बाद आरोपी को दस्तयाब किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी रामकिशोर निवासी जालका, जोधपुर ने खुद को असम राइफल्स में क्लर्क पद पर तैनात बताकर एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगे थे। पूछताछ में सामने आया कि वह केवल 12वीं तक पढ़ा है और पहले सेना में भर्ती के प्रयास कर चुका है। असफल होने के बाद उसने फोटोशॉप से सेना की वर्दी में अपनी फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर फैलाई और परिचितों को विश्वास में लेकर लाखों रुपये की ठगी की।

ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: जयपुर में नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार आज, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम भजनलाल
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकिशोर ने ऑनलाइन गेम्स की लत के चलते भारी रकम हारी, जिसके बाद उसने करीब एक करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। इसके खिलाफ जोधपुर के बनाड थाने में भी एक प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें